Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कक्षा 8 के विद्यार्थियों को विदाई, मेधावियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण

बीजपुर(सोनभद्र)। जरहा न्याय पंचायत क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डोडहर में वार्षिक उत्सव एवं कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के.पी. पाल और विशिष्ट अतिथि केदार यादव सहित अन्य अतिथियों का शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ और बैच अलंकृत कर स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ मंच संभाला और नृत्य, नाटक व गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।


Blog single photo


.• मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, विदाई में दिखा भावुक माहौल

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 8 में उपेंद्र कुमार प्रथम, सुषमा द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। अतिथियों द्वारा कक्षा 8 के विद्यार्थियों को अंक प्रमाण पत्र और स्थानांतरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वरिष्ठ शिक्षक अरविंद द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया और बताया कि एनटीपीसी रिहंद के बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस मौके पर अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल उत्साह और गर्व से भर गया।

Blog single photo

.




Top