Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में 28-29 मार्च को सोनशक्ति स्टेडियम में “आनंद मेला – एकता के रंग, उत्सव के संग” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख संजय असाटी द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डीएवी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जोसफ, बाल भवन और वेलफेयर के छात्र-छात्राओं सहित एनटीपीसी कर्मचारियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान आईटीआई नक्टू की छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गई।

• दूसरे दिन मनोरंजन का धमाल, लकी ड्रॉ और तंबोला बने आकर्षण

मेले के दूसरे दिन कठपुतली नृत्य, तंबोला और लकी ड्रॉ जैसे कार्यक्रमों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन, आकर्षक स्टॉल और सेल्फी पॉइंट आगंतुकों के लिए खास आकर्षण रहे। इस दो दिवसीय आयोजन ने टाउनशिप में उत्साह और उल्लास का माहौल बनाते हुए सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया और सामाजिक सहभागिता व सौहार्द को मजबूत किया।


Blog single photo

.




Top