Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

कोन/सोनभद्र। नवसृजित विकास खंड कोन की ग्राम पंचायत रोरवा में नाली निर्माण कार्य को लेकर अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है। शिकायतकर्ता मदन गुप्ता का आरोप है कि नाली मरम्मत और ढक्कन निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है तथा कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर उन्होंने नवंबर 2025 में जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर नाली मरम्मत व ढक्कन निर्माण की मांग की थी।

जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच आख्या में एडीओ पंचायत कोन द्वारा जांच में नाली मरम्मत की आवश्यकता स्वीकार की गई और स्टीमेट तैयार होने की बात कही गई। बावजूद इसके कार्य जमीन पर पूरा नहीं हो सका। शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की अनदेखी नहीं, बल्कि पूरी पार्टी का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्य पूरा नहीं कराया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। मामले में जनपद स्तरीय तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है और जांच प्रक्रिया जारी है। वहीं एडीओ पंचायत सुनील पाल ने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।





Top