SVG इण्डिया न्यूज रूम
अहरौरा(मिर्जापुर)। मंगलवार सुबह अहरौरा–चुनार मार्ग पर रोशनहर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार लोड ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में देववती (28) पत्नी अशोक कुमार, अनुराग (19) पुत्र चंद्रावती बिंद और अनमोल (5) पुत्र अशोक कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे और सोनपुर अहिरुपुर गांव के निवासी थे।
• हादसे के बाद मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है, वहीं परिजनों में इस दर्दनाक घटना के बाद गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिल रहा है।