Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जागरूकता, साफ-सफाई और रोकथाम पर फोकस, कई विभाग मिलकर करेंगे काम

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनपद में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, ग्राम विकास, नगर निकाय, पशुपालन समेत कई विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अभियान के तहत साफ-सफाई, जल निकासी, कचरा निस्तारण और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके।

• स्कूलों से गांव तक चलेगी मुहिम, स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता पर जोर

अभियान के दौरान स्कूलों में बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे, हाथ धोने की आदत और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही गांवों में एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट साझा करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दवाएं और किट उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि विभिन्न विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।





Top