Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• परीक्षा फल वितरण के साथ मेधावी छात्रों, समाज के विभिन्न वर्गों और उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

दुद्धी(सोनभद्र)। महावीर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में परीक्षा फल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार (उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता नंदलाल एडवोकेट ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रितिका श्रीवास्तव रहीं। इस अवसर पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विभिन्न वर्गों—प्रवेशिका, माध्यम, उत्तमा और प्रज्ञा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापक, अधिवक्ता, चिकित्सक, अभियंता और व्यवसायी वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

• विज्ञान प्रदर्शनी और मेधावी छात्रों ने बिखेरा जलवा

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने आधुनिक तकनीक से जुड़े मॉडल प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया, जिसमें सोनम कुमारी (कक्षा 8) प्रथम, आकृति कुमारी (कक्षा 7) द्वितीय और रौनक कुमार (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहे। शिशु एवं बाल वर्ग में भी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष सर्वांगीण प्रदर्शन के आधार पर सोनम कुमारी को “बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर” घोषित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


Blog single photo

.




Top