Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

दुद्धी,सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव निवासी अजय (26) पुत्र रामबृक्ष आज देर शाम दुद्धी बाजार की ओर आते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। रजखड़ तिराहे के समीप कोतवाली साइड में लगभग 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी जुताई मशीन के पास आमने-सामने आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में वह सड़क किनारे रखे ट्रेक्टर कृषि यंत्र से टकरा गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 102 के ईएमटी पंकज कुमार और चालक अजित कुमार ने घायल अजय को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. मनोहर ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घायल को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





Top