Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• फर्जी ट्रांजेक्शन और अनियमितता के आरोप में कार्रवाई, कई अन्य सचिवों को नोटिस जारी

विंढमगंज(सोनभद्र)। उर्वरक वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सलैयाडिह ग्राम पंचायत स्थित बीपैक्स विंढमगंज के सचिव दीपनारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रबी अभियान के अंतिम सप्ताह में कुछ समितियों में पॉश मशीन से फर्जी ट्रांजेक्शन सामने आए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

• 13 सचिवों को नोटिस, जांच के आदेश जारी

मामले में शाहगंज, चोपन, अरौली, शिवपुर, रामपुर गयारतवल और रामपुरी समेत कुल 13 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक न होने पर आगे अनुशासनिक और विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।





Top