Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• सोनभद्र में पर्यटन का बड़ा प्लान, धार्मिक स्थलों के विकास पर करोड़ों की मुहर

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत शिवद्वार मंदिर (घोरावल), राजा नल मंदिर, राम मंदिर (विंढमगंज) और खैरटिया पिकनिक स्पॉट का समग्र विकास किया जाएगा। इन स्थानों पर सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

• सुविधाओं का विस्तार और रोजगार के नए अवसर पर फोकस

जिलाधिकारी ने बताया कि इन स्थलों पर हॉल, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वर्ष भर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए इन स्थानों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जहां एक ओर बाहरी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पर्यटन अधिकारी राजेश भारती के अनुसार अन्य स्थलों को भी चिन्हित कर उनके विकास के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं, जिससे सोनभद्र को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।





Top