Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अभिभावकों पर दबाव के आरोप, नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

दुद्धी(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण शुरू किया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों में आरोप था कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। जांच के दौरान कई विद्यालयों में परिसर के भीतर ही व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के संकेत मिले, जो नियमों के खिलाफ हैं।

• जांच में स्टॉक रजिस्टर खंगाले, एनसीईआरटी किताबों पर जोर

शिक्षा विभाग की टीम ने दुद्धी क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों का दौरा कर उनके स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रणाली की जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई विद्यालय किसी विशेष दुकान से सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाता पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। विभाग ने केवल एनसीईआरटी की किताबें लागू करने पर जोर दिया है। इस कार्रवाई में डीआईओएस जय राम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद, डीसी माध्यमिक शिक्षा अरविंद सिंह, प्रधान सहायक कमलेश यादव और एबीएसए प्रेम शंकर राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top