Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• फाइनेंस एजेंट से लूट का खुलासा, कुबरी पहाड़ी के पास देर रात मुठभेड़

सोनभद्र। 27 मार्च को भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से करीब 63 हजार रुपये नगद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल और दस्तावेजों से भरा बैग लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 1 अप्रैल की रात अनपरा और शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुबरी पहाड़ी के पास घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के पैर में गोली लगी, जिन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही धीरज यादव, हरिओम जायसवाल और चंद्रेश यादव को भी पुलिस ने दबोच लिया।

• अंदर का आदमी निकला मास्टरमाइंड, लूट का माल बरामद

पूछताछ में सामने आया कि पूरी वारदात की साजिश चंद्रेश यादव ने रची थी, जो पहले उसी कंपनी में काम कर चुका था और उसे कलेक्शन की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, 28,500 रुपये नगद, बायोमेट्रिक मशीन, टैबलेट, मोबाइल फोन और कलेक्शन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं, साथ ही घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। घायल आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top