Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। विकासखंड करमा क्षेत्र के ग्राम बेलाही (पोस्ट तिलौली कलां), तहसील घोरावल में स्थित शिवसरोवर के पावन तट पर बने श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्री राम, माता सीता एवं भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान संतोष पाण्डेय रहे, जबकि पुरोहित के रूप में पंडित सुदामा दुबे जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।अखंड रामायण पाठ का संगीतमय प्रस्तुतीकरण राकेश पाण्डेय जी एवं उनके सहयोगियों के नेतृत्व में किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में इंदिरा चरण पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर ई. प्रकाश पाण्डेय संस्थापक, तेजस्वी संगठन, संतलाल जी, बुद्धिराम जी एवं हरिहर जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, रामधुन एवं सुंदरकांड पाठ से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया। अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस प्रकार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवसरोवर तट पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।





Top