Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• कई क्लिनिक और अस्पताल सील, संचालक ताले डालकर मौके से फरार

दुद्धी(सोनभद्र)। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक सख्त कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से भाग निकले। कार्रवाई में विंढमगंज क्षेत्र में एक क्लिनिक को सील किया गया, जबकि दुद्धी में अमवार रोड और रेलवे स्टेशन रोड पर संचालित अस्पतालों पर भी ताला जड़ दिया गया। बीडर गांव में क्लिनिक के नाम पर मरीज भर्ती कर इलाज करने की शिकायत सामने आने पर संबंधित संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

• बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर कड़ी नजर

नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध अस्पताल संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कई जगहों पर लोग अपने क्लिनिक बंद कर हटते नजर आए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी अस्पताल या क्लिनिक का संचालन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीएचसी अधीक्षक को भी ऐसे संस्थानों की जांच कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।





Top