सौरभ की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। कठपुरवा गांव के पास सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खुटहानिया निवासी एक राजगीर मिस्त्री और दो मजदूर सरंगा क्षेत्र से काम करके वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक अन्य वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तीनों घायलों को तत्काल पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
• गंभीर हालत देख दो घायलों को CHC किया गया रेफर
प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टर मुस्ताक ने प्राथमिक जांच में एक युवक के शरीर में फ्रैक्चर होने की संभावना जताई है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति पर भी निगरानी रखी जा रही है।