Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे गोवंश का भंडाफोड़, 4 तस्कर दबोचे गए

घोरावल(सोनभद्र)। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 10 गोवंश को बरामद किया है। फुलवारी चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें 5 गाय और 5 बछड़ों को ठूंसकर लादे जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से वाहन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में विजय कुमार रजत, सुरेन्द्र बैठा, उमेश कुमार बैठा और राजेश बिन्द शामिल हैं, जो सभी झारखंड के गढ़वा जनपद के निवासी बताए गए हैं।

• पूछताछ में खुलासा, झारखंड में बिक्री की थी तैयारी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को झारखंड ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के निर्देशन में की गई, जिसे गोवंश तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।





Top