मंजय वर्मा की रिपोर्ट
लालगंज(मीरजापुर)। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी और साइबर फ्रॉड से जुड़े गैंग के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के दौरान थाना लालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त इस्तार आलम को दबोच लिया। यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी।
• पहले ही करोड़ों के माल के साथ गैंग का हुआ था खुलासा
इससे पहले 16 मार्च को इसी अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद हुआ था, जिसकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसी मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे इस्तार आलम को अब गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि पुलिस टीम द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।