Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• 68 मुकदमों की शराब को कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया निस्तारण

हाथीनाला(सोनभद्र)। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में थाना हाथीनाला परिसर में 68 मुकदमों से संबंधित अवैध शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। यह पूरी कार्रवाई सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नियमों का पालन करते हुए कराई गई।

• हजारों लीटर शराब को गड्ढे में नष्ट कर खत्म किया दुरुपयोग का खतरा

निस्तारण के दौरान भारी मात्रा में बरामद शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया, ताकि इसके दोबारा अवैध उपयोग की संभावना समाप्त हो सके। कार्रवाई में 650 लीटर देसी शराब और 7283 लीटर अंग्रेजी शराब को खत्म किया गया, जिसे अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।





Top