Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

सोनभद्र/बीजपुर। थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवा व बस में लगे प्रेसर हॉर्न का सघन चेकिंग अभियान रविवार को चलाया गया। चेकिंग अभियान प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह , उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय सहित अन्य हमराहियो के साथ बैढन मोड पर चैकिंग अभियान में हाईवा व बस मिलाकर 22 वाहनों से प्रेसर हॉर्न निकलवाया गया और दस हजार का प्रति वाहनों का चालान कर जुर्माना किया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की वाहनों से 22 प्रेसर हॉर्न निकलवाया गया है। और दो लाख बीस हजार का जुर्माना वसूला गया। वाहन मालिकों को अगाह किया जाता है। की वह वाहनों में प्रेसर हॉर्न न लगवाए इससे जनता को काफ़ी परेशानी होती है। अगर किसी वाहनों में प्रेसर हॉर्न लगा वाहन मिलता है। कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।





Top