रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर मोटर गैराज के पास चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की भरमार रही, जहां खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले मैच में सिरसोती थंडर बॉयज ने यंग बॉयज जूनियर को 4 रन से हराया, वहीं दूसरे मुकाबले में चेतवा ने बीजपुर नाईट राइडर्स को 28 रन से मात दी। तीसरे मैच में डोडहर ने जरहा बॉयज को 15 रन से हराया, जबकि चौथे मैच में डेडली डायनामाइट ने बीबीसी मार्केट को 17 रन से शिकस्त दी।
• दर्शकों की भीड़ उमड़ी, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
पांचवें मुकाबले में रिहंद बॉयज ने स्टार 11 को 49 रन से हराया, वहीं छठे मैच में गैरेज टीम ने सिरसोती वॉरियर्स को 33 रन से पराजित किया। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में स्कोरर की भूमिका शिव जायसवाल, अंपायर की भूमिका मुकेश पाल व अभिमन्यु जायसवाल, जबकि कमेंट्री धनंजय कुमार शर्मा व आनन्द शर्मा द्वारा की गई, जहां सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
.