Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• सलाई बनवा स्थित एसीसी ग्रेडिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सड़कों और व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

ओबरा(सोनभद्र)। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सलाई बनवा स्थित ए0सी0सी0 ग्रेडिंग यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी, जहां कई कमियां सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने और टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे लगे खंभों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने को कहा, जिससे विकास कार्य में कोई बाधा न आए।

• सुधार नहीं तो कार्रवाई तय, पर्यावरण और विकास दोनों पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि आवश्यक एस्टीमेट जल्द तैयार कर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्य में देरी न हो। साथ ही परिसर के आसपास व्यापक वृक्षारोपण कराने पर जोर देते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी बताया। उन्होंने ग्रेडिंग यूनिट परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देते हुए वन विभाग से संबंधित लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। इस दौरान जागृति अवस्थी, वागीश कुमार शुक्ला, हेमंत कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, शैलेश सिंह ठाकुर और विनोद कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।





Top