Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• सरकार ने 403 करोड़ के बजट को दी मंजूरी, हर क्षेत्र में 10-10 स्मारक होंगे विकसित

लखनऊ(उत्तरप्रदेश)। प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की 403 विधानसभा क्षेत्रों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 10-10 स्मारकों के सुंदरीकरण की योजना को मंजूरी दी है। प्रत्येक स्मारक पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत कुल 403 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस निर्णय से प्रदेश भर में अंबेडकर स्मारकों को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा और उनके संरक्षण व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

• भाजपा की वर्चुअल बैठक में महिला बिल और अंबेडकर जयंती पर बनी रणनीति

वहीं भाजपा की वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिला बिल के प्रचार-प्रसार को लेकर देशव्यापी अभियान चलाने और बाबा साहेब अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।





Top