Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• चोरी की घटना का खुलासा, ऑटो बैटरी बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार 06 अप्रैल को दर्ज मुकदमे में गोविन्द ओझा उर्फ रामायन और लवकुश के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 08 अप्रैल को दोनों को पकड़ लिया गया और उनके पास से ऑटो की एक बैटरी (एक्साइड कंपनी) बरामद होने की बात कही गई है।

• अभियान के तहत तेज कार्रवाई, दोनों को भेजा गया न्यायालय

घोरावल पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेजने की जानकारी दी है।





Top