Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डोडहर, चपकी और बीजपुर गैरेज ने जीत दर्ज कर अगले चरण में बनाई जगह

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर मोटर गैरेज के सामने आयोजित बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों की भरमार देखने को मिली। मुख्य अतिथि अमरेश तिवारी सहित शैलेश सिंह, संजय यादव और राहुल तिवारी का कमेटी द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया, जिसके बाद खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ कराया गया। पहले मुकाबले में डोडहर ने 63 रन बनाकर चपकी को 2 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में बीजपुर गैरेज ने केएमसी बॉयज को 3 रन से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में डोडहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शांतिनगर को 51 रन से हराया।

• लगातार जीत से टीमों का बढ़ा हौसला, दर्शकों में उत्साह

चौथे मुकाबले में चपकी ने चेतवा को 5 विकेट से हराकर वापसी की, वहीं पांचवें मैच में बीजपुर गैरेज ने सिरसोती थंडर को 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर हराया। इस दौरान मैन ऑफ द मैच का खिताब विनोद को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका मुक्कुल खान और मुकेश पाल ने निभाई, जबकि कमेंट्री धनंजय शर्मा और स्कोरिंग शिव जायसवाल ने संभाली। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशाल सोनी, निशु जायसवाल, प्रिंस, हिमांशु, प्रतीक, दुर्गेश और अमन सहित कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान रहा।


Blog single photo

.




Top