Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बिना कागजों के अवैध परिवहन का खुलासा, पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई

शक्तिनगर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खड़िया गांव के पास बोदरा बाबा के नजदीक एक पिकअप वाहन को चेकिंग के दौरान पकड़ा। तलाशी में वाहन से 4 प्लास्टिक ड्रम में कुल 800 लीटर डीजल और एक जरीकेन में करीब 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खरीद-फरोख्त के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

• मुखबिर की सूचना पर खुला अवैध खेल

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे और पूर्ति निरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। आरोप है कि तेल को अवैध तरीके से खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ अन्य कर्मियों की अहम भूमिका रही, जिससे अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।





Top