Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• बढ़ौली चौक पर जोरदार प्रदर्शन, बयान को बताया अपमानजनक

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बढ़ौली चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा पर की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

• कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही।





Top