Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• पुराने विवाद को लेकर हत्या का आरोप, आरोपी की पहचान

कटरा(मीरजापुर)। कोतवाली क्षेत्र के सत्भाव नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान हमलावरों ने देसी तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत देखी गई।

• पुलिस ने आरोपी की पहचान का दावा किया, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के अनुसार घटना के पीछे गांव के पुराने विवाद का मामला बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान किए जाने की बात कही गई है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है, वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।





Top