Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

मृतका की लड़की प्रमिला ने कुएं उतराया देखी अपनी मां की साड़ी

सोनभद्र/बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी टोला झारकटी में सोमवार की अपराहन में एक बुर्जुग महिला का कुएं में शव देखे जानें से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने मौके पर पहुंच कुएं से शव निकलवा कर कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर शव को धनवंतरी चिकित्साल्य के शव गृह में रखवा दिया, अग्रिम कार्रवाई मंगलवार को की जाएगी। दामाद शिवप्रसाद पुत्र पुरुषोत्तम गौड़ निवासी ग्राम अंजानी के टोला झारकटी ने बताया की मेरी सास ललती देवी (60) पत्नी रामरूप बैगा निवासी कटोली थाना दुद्धी को अपने यहां उपचार के लिए लाया था। जो अचानक कब कैसे घर से करीब 60 मीटर दूर पर कुआ पर कैसे पहुंची पता नही। घर में देर तक घर में न दिखाई न देने पर परिजन खोजबिन करने लगे मृतिका की लडकी प्रमिला जब कुएं में झाकी तो पानी में साड़ी उतराया दिखा। चीख पुकार सुन अन्य परिजन मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला मौत की ख़बर सुन परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत मौजूदा प्रभारी उपनिरीक्षक दीना नाथ ने बताया की कुएं में पाव फिसलने से गीर कर मौत हुई है। परिजन अभी तहरीर नहीं दिए है। तहरीर मिलते ही पीएम हेतु मंगलवार को दुद्धी सीएचसी भेजा जाएगा।





Top