Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत स्वरोजगार हेतु युवाओं से आवेदन आमंत्रित

सोनभद्र। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए स्वरोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण स्थानीय बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग सोनभद्र को 10 इकाइयों का लक्ष्य मिला है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक युवक-युवतियां विभिन्न उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

• सामान्य वर्ग को आंशिक ब्याज, आरक्षित वर्ग को विशेष राहत

योजना में आरक्षित वर्ग के पुरुष आवेदकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के आवेदकों को 10 प्रतिशत स्वयं वहन करना होगा। सामान्य वर्ग के पुरुष उद्यमियों को ऋण पर 4 प्रतिशत ब्याज देना होगा, जबकि शेष ब्याज विभाग वहन करेगा। आरक्षित वर्ग के उद्यमियों को वितरित ऋण पर पूरा ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मिशन अस्पताल के पास पिपरी रोड, सोनभद्र में जमा करनी होगी। आवेदन में समस्या होने पर विभागीय नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।





Top