Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• डीजे पर चल रहे जश्न के दौरान सड़क किनारे खड़े 14 वर्षीय किशोर को बस ने टक्कर मारी, चालक वाहन लेकर फरार

बभनी(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव में बारात की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब तेज रफ्तार बस की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर रंजीत कुमार उर्फ बच्चू की मौत हो गई। बताया गया कि बीजपुर क्षेत्र के चेतवा गांव से बारात असनहर गांव आई थी। सड़क किनारे डीजे पर नाच-गाना चल रहा था, तभी छत्तीसगढ़ की ओर जा रही बस ने किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।

• परिवार में मचा कोहराम, चालक की तलाश शुरू

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।





Top