Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• बाजार क्षेत्र में लगातार हमलों से लोग सहमे, बुजुर्ग समेत कई घायल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एक सांड के आतंक से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। आरोप है कि सांड अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को मारकर घायल कर चुका है। बीते सोमवार शाम करीब 80 वर्षीय निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज झारखंड के डाल्टनगंज में चल रहा है। इससे पहले महिला समूह में कार्यरत इंदु देवी का पैर टूटने का आरोप है, जिनका वाराणसी में ऑपरेशन कराया गया।

• ग्रामीणों में रोष, प्रशासन से सांड पकड़ने की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार राम परीखा, लखन लाल गुप्ता समेत कई अन्य लोग भी हमले में घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद ग्राम प्रधान, पशु चिकित्सा विभाग और प्रशासन द्वारा ध्यान न देने का आरोप लगाया जा रहा है। क्षेत्र में कई स्कूल होने से अभिभावकों में भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने सांड को पकड़कर सुरक्षित स्थान भेजने की मांग उठाई है, ताकि बाजार और आमजन सुरक्षित रह सकें।





Top