शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। 21 अप्रैल को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि राज्य कर विभाग द्वारा ट्रिब्यूनल व्यवस्था लागू होने के बावजूद वेबसाइट और तकनीकी खामियों के कारण व्यापारी अपील दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
• जाम, अवैध बस संचालन और जल योजना पर भी फूटा गुस्सा
व्यापारियों ने नगर में पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर न होने से माल लोडिंग-अनलोडिंग में दिक्कत तथा चालान की समस्या उठाई। फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज और प्राइवेट बसों के संचालन पर भी चिंता जताई गई, जिससे जाम और एंबुलेंस फंसने जैसी स्थिति बनने का आरोप लगाया गया। ई-रिक्शा संचालन को जोनवार व्यवस्था में लाने की मांग की गई। साथ ही हर घर जल योजना पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि मुख्यालय से सटे कई गांवों में अब तक पानी नहीं पहुंच सका। बैठक में अधिकारी और व्यापार संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
.