शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। जिले में बाल विवाह कराने की दो कोशिशों को समय रहते नाकाम कर दिया गया। थाना रायपुर और दुद्धी क्षेत्र से सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर रेस्क्यू टीम भेजी। जांच के दौरान परिजन बालिकाओं की उम्र संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
• बाल कल्याण समिति के आदेश पर बाल गृह भेजी गईं बालिकाएं
कार्रवाई के बाद दोनों बालिकाओं को संरक्षण में लेते हुए संबंधित थानों में जीडी दर्ज कराई गई। बाद में बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उन्हें अस्थायी रूप से बाल गृह में रखा गया है। रेस्क्यू अभियान में रायपुर क्षेत्र में सत्यम चौरसिया, अंशु गिरी, सीमा शर्मा तथा दुद्धी क्षेत्र में अमन सोनकर और तनु शामिल रहीं।