Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रांची से लुधियाना काम पर जा रहा था युवक, पुलिस ने शुरू की जांच

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर बने सरना पुल के पास गुजर रही रेल लाइन किनारे पोल संख्या 60/23 के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि हटिया-जम्मू तवी एक्सप्रेस से सफर के दौरान रात्रि करीब 3 बजे संतोष तिर्की (45) पुत्र बाघा तिर्की निवासी बनौहरा रंका टोली पंडरा, रांची झारखंड की गिरने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी।

• मोबाइल से पत्नी को दी गई सूचना

मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी पंकज सिंह ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पत्नी मैरी रौशनी बैन से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि वह रांची से लुधियाना प्लम्बर मिस्त्री का काम करने जा रहा था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भानु प्रताप भी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।





Top