Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

अजय सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ खुर्द गांव के निवासी मंजय वर्मा (पत्रकार) द्वारा बताया गया उनके कुछ विपक्षीगण द्वारा उनको अक्सर परेशान किया जाता रहा है। मंजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26/04/26 को अपना मकान जो मुख्यमन्त्री आवास मिला है उसे बनवा रहे थे जहा पर वह अपना मकान बनवा रहे थे। वह जमीन उन्हें वन अधिकार कानून के तहत पट्टा मिला है, उसी में वह अपना मकान बना रहे थे। बाकि खाली जमीन पर वन विभाग ने पौधारोपण करने के लिए गड्ढा खोद चुके है। गांव वालो को जितना वनाधिकार कानून के तहत पट्टा दिया गया वन विभाग द्वारा उतना जमीन छोड दिया गया है। इस दौरान उक्त विपक्षीगणों ने डायल 112 को बुलाया। मंजय वर्मा ने बताया है कि वह अपने पट्टे कि जमीन ही बना रहे थे। मौके पर पहुंचे PRV 112 के मुख्य आरक्षी ने उनके परिवार को देखते ही मां-बहन की भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उनकी बहन ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो सिपाही ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला से धक्का-मुक्की की और एक थप्पड़ जड़ दिया। पत्रकार मंजय वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि पीआरबी 112 के यह आरक्षी अमरपाल जब भी आते हैं वह वर्दी का रौब दिखाकर ऐसे ही मां बहन की गालिया देते हैं और जेल में डाल देने की धमकी देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरक्षी द्वारा शिकायत करोगे हमारा कोई कुछ नही बिगाड पायेगा, हमारा पहुंच बड़े अधिकारियों के साथ है, की धमकी दी जाती है। उक्त विपक्षीगणों को यह सिपाही कुछ नही बोलता है।





Top