SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल और स्टेपनी टायर चोरी करने वाले कथित संगठित गैंग पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। राबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 90 लीटर डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर, एक अतिरिक्त टायर, मोबाइल फोन और 2001 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कान्ता पटेल, प्रमोद उर्फ कातिया खरवार और रमेश केशरी के रूप में हुई है।
• सुनसान जगहों पर ट्रकों को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल निकालने और स्टेपनी टायर चोरी कर बेचने की बात कबूल की है। आरोप है कि पकड़े जाने की आशंका पर गिरोह पत्थरबाजी कर मौके से भाग जाता था। वहीं एक आरोपी पर चोरी का सामान कम कीमत में खरीदकर बाजार में बेचने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।