Breaking News
अपडेट: दो क्रेन भी नहीं हटा सकीं घोरावल बाजार में फंसा 16 चक्का ट्रक, आवागमन बाधित     |     प्रतिबंधित कीटनाशी युक्त उत्पादों के विक्रय पर कृषि विभाग सख्त     |     इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 20 घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए भटके लोग—कई गांवों में जनजीवन ठप

बीजपुर(सोनभद्र)। बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। बुधवार रात से शुरू हुआ मौसम का बिगड़ा मिजाज गुरुवार अपराह्न तक कहर बनकर बरपा, जिससे बीजपुर, सिरसोती, नेमना, जरहा, पिंडारी, अंजानी और धरतीडार समेत कई गांवों में पेड़, बिजली के पोल और तार टूटकर सड़कों पर बिखर गए। तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते भी बाधित हो गए।

• बिजली गुल होने से पेयजल संकट, लोग पूरे दिन रहे परेशान

लगातार 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए और दिनभर गर्मी व उमस के बीच हालात और बिगड़ते गए। आंधी के दौरान कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को घंटों फंसे रहना पड़ा। मौसम शांत होने के बाद ही आवागमन सामान्य हो सका, जबकि बिजली बहाल होने का इंतजार अब भी जारी है।


Blog single photo

.




Top