Breaking News
अपडेट: दो क्रेन भी नहीं हटा सकीं घोरावल बाजार में फंसा 16 चक्का ट्रक, आवागमन बाधित     |     प्रतिबंधित कीटनाशी युक्त उत्पादों के विक्रय पर कृषि विभाग सख्त     |     इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• नारी शक्ति बंधन अधिनियम लागू न होने पर विरोध, इंडी गठबंधन के नेताओं पर लगाए आरोप

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढवा स्थित सब्जी मंडी के पास बीएसएनएल टावर के नजदीक शाम करीब 5 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और जिला मंत्री सुषमा सिंह गोड के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम लागू न होने के विरोध में इंडी गठबंधन के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया और अपना आक्रोश जताया।

• विपक्ष की नीतियों पर सवाल, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की नीतियों के कारण महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा यह महत्वपूर्ण बिल पारित नहीं हो सका। इसी विरोध में पुतला दहन किया गया। मौके पर मीरा सिंह गौड़, ग्राम प्रधान तारा देवी, रूपा गुप्ता, बेला देवी, शारदा देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सुमित्रा देवी, नुसरत जहां, सविता देवी, विनीता देवी सहित रामनरेश पासवान, राकेश कुमार केसरी, संजय कुमार गुप्ता, पंकज गोस्वामी और मुन्ना पासवान मौजूद रहे।





Top