Breaking News
शराब दुकानों पर छापा, पीछे के दरवाजे सील, फर्जी पत्रकारों की दबंगई का आरोप     |     राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती के निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, गुणवत्ता जांच के आदेश     |     घोरावल बाजार में निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी, देरी पर कार्रवाई तय     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• झीलों गांव में करंट का कहर, कई लोग झुलसे, एक महिला का इलाज जारी

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में हाई वोल्टेज करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया, जहां घर में फैले करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि श्रीराम पुत्र कपूर विश्वकर्मा (65 वर्ष) और फूलमती (63 वर्ष) अपने घर पर थे, तभी अचानक बोर्ड और दरवाजे के ऊपर से आए तारों में आग लगने लगी। दरवाजा खोलने गई फूलमती करंट की चपेट में आ गईं, जिन्हें बचाने पहुंचे श्रीराम भी करंट की जद में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

• कई लोग झुलसे, समय रहते लाइन बंद कर बची जानें

इस घटना में इंद्रा देवी पत्नी कृष्ण माधव (60 वर्ष) भी करंट से झुलस गईं, जिन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने 11 हजार की मेन लाइन बंद करवाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और अन्य लोगों की जान बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top