Breaking News
शराब दुकानों पर छापा, पीछे के दरवाजे सील, फर्जी पत्रकारों की दबंगई का आरोप     |     राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती के निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, गुणवत्ता जांच के आदेश     |     घोरावल बाजार में निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी, देरी पर कार्रवाई तय     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का आरोप, पिता ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय रेखा का शव घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार रेखा की शादी 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी युवक से हुई थी और 29 अप्रैल को वह ससुराल से वापस गांव आई थी। गुरुवार रात परिवार शादी समारोह से लौटकर सो गया था, लेकिन सुबह शौच के लिए निकली रेखा वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका शव पेड़ से लटका मिला।

• प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मृतका के पिता राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले रेखा का एक युवक से प्रेम प्रसंग था और उसी युवक द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी रेखा के साथ मारपीट की थी और इस बार घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी गई है।





Top