Breaking News
शराब दुकानों पर छापा, पीछे के दरवाजे सील, फर्जी पत्रकारों की दबंगई का आरोप     |     राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती के निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, गुणवत्ता जांच के आदेश     |     घोरावल बाजार में निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी, देरी पर कार्रवाई तय     |     
Share on

  मिलिंद कुमार संवाददाता

मजदूर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने दिखाई भागीदारी, गीत-संगीत से गूंजा माहौल

म्योरपुर(सोनभद्र)। ग्राम महुआरी टोला पनारी में 01 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर संस्था ग्रामीण भारत जन कल्याण समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया और सामूहिक बैठक के माध्यम से श्रमिकों के अधिकार, सम्मान व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को मजदूर दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान कमलेश के सहयोग से भूमिका रही और सभी ने मिलकर इसे सफल बनाया।





Top