Breaking News
शराब दुकानों पर छापा, पीछे के दरवाजे सील, फर्जी पत्रकारों की दबंगई का आरोप     |     राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती के निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, गुणवत्ता जांच के आदेश     |     घोरावल बाजार में निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी, देरी पर कार्रवाई तय     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सीसी रोड हस्तांतरण में ढिलाई पर डीएम सख्त, तत्काल प्रस्ताव भेजने का आदेश

घोरावल(सोनभद्र)। कलवारी–रॉबर्ट्सगंज–खलियारी मार्ग के घोरावल बाजार स्थित सीसी रोड का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत घोरावल और उपजिलाधिकारी घोरावल को निर्देश दिए गए कि उक्त सीसी रोड को लोक निर्माण विभाग के अधीन लाने के लिए प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

• हस्तांतरण के बाद गुणवत्ता मानकों पर निर्माण कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क का हस्तांतरण होते ही निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तेजी से कराया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।





Top