Breaking News
शराब दुकानों पर छापा, पीछे के दरवाजे सील, फर्जी पत्रकारों की दबंगई का आरोप     |     राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती के निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, गुणवत्ता जांच के आदेश     |     घोरावल बाजार में निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी, देरी पर कार्रवाई तय     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• औचक निरीक्षण में थर्ड पार्टी जांच के निर्देश, विवाद सुलझाकर काम जल्द शुरू कराने का आदेश

घोरावल(सोनभद्र)। राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती में चल रहे निर्माण कार्य का जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति की बारीकी से जांच की। इस दौरान सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए कि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से अनिवार्य जांच कराई जाए। साथ ही साफ चेतावनी दी गई कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कार्य को निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए।

• बाउंड्री वॉल विवाद पर सख्त निर्देश, एक हफ्ते में समाधान का अल्टीमेटम

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बन रही बाउंड्री वॉल के कार्य में स्थानीय विवाद के कारण बाधा की जानकारी सामने आई। इस पर उपजिलाधिकारी घोरावल को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर विवाद का निस्तारण कर निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर संतपाल वर्मा, आशीष त्रिपाठी, जयराम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





Top