Breaking News
डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान रैंकिंग में कोन फिर अव्वल, बभनी ने लगाई लंबी छलांग     |     सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने दिया आदेश     |     जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• आबकारी टीम की कार्रवाई से हड़कंप, स्टॉक रजिस्टर जब्त, बियर बार संचालकों को चेतावनी

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर बाजार में शुक्रवार रात आबकारी विभाग की टीम ने कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान कई दुकानों में मुख्य दरवाजे के अलावा पीछे के दरवाजे पाए जाने पर दो दरवाजों को सील कर दिया गया। दुकानों के स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की गई, जिसमें एक दुकान में त्रुटि मिलने पर रजिस्टर जब्त किया गया। आसपास संचालित अनधिकृत बियर बार और मयखानों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जहां देर रात तक लोगों के बैठकर शराब पीने की बात सामने आई।

• फर्जी पत्रकार बनकर दबाव बनाने का आरोप, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कार्रवाई के दौरान एक सेल्समैन ने आरोप लगाया कि दुकान बंद होने के बाद कुछ लोग खुद को पत्रकार बताकर शराब की मांग करते हैं और मना करने पर धमकी देते हैं। आबकारी प्रभारी रविनंदन कुमार ने ऐसे मामलों को गंभीर बताते हुए चेतावनी दी कि कहीं भी अनधिकृत रूप से शराब पिलाने या दुकान चलाने पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में अफजल सिद्दीकी, धर्मेंद्र, सरिता देवी और सतीश साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top