Breaking News
गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचे विशेष सचिव, तौल व्यवस्था और बोरे की उपलब्धता पर कसी नजर     |     हरि कीर्तन से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, मौके पर मचा कोहराम     |     पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों में बढ़ा आक्रोश, शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जहां दरनखाड़ निवासी संजय गुप्ता अपनी बाइक से चपकी स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान बभनी वन विभाग चेक पोस्ट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 दूसरी घटना में जौराही निवासी राजाराम अपनी पिकअप वाहन से जा रहे थे। आरोप है कि पोखरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।





Top