Breaking News
बीएचयू में उपचार के दौरान बुजुर्ग का निधन     |     बीएसए ने किया कस्तूरबा विद्यालय और एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण     |     छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न के घुमाया     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• दूसरे पक्ष ने छेड़खानी और गाली-गलौज का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में एक युवक के साथ मारपीट, अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने और अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। इकदिरी गांव निवासी सरजू प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनका भाई भोला बाइक से घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोककर घर में ले जाकर बांध दिया, मारपीट की और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे सरजू और उनकी पत्नी कौशल्या के साथ भी मारपीट की गई। घायल भोला को पहले सीएचसी बभनी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

• दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू

दूसरे पक्ष की एक महिला ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भोला उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था और पूर्व में भी उसके खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज हो चुका है। महिला ने युवक पर आए दिन छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top