रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत भवन नेमना पर मंगलवार को यूपीपीसीएल की ओर से विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं ने कुल 53 हजार रुपये का विद्युत बिल जमा किया। विद्युतविहीन चार उपभोक्ताओं का बिल बंद किया गया, जबकि अधिक बिल बकायेदारों के 20 कनेक्शन विच्छेदित किए गए। इसके अलावा दो उपभोक्ताओं के नाम में सुधार, चार उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने और 15 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार की कार्रवाई की गई।
कैंप में म्योरपुर एसडीओ शिवम गुप्ता, जेई नधिरा विक्रम मौर्या, मनोज जायसवाल, टीजी-2 रितेश शर्मा, बड़े बाबू जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, लाइनमैन विमलेश एवं वीरेंद्र सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग के अनुसार बुधवार को बभनी ब्लॉक के परसा टोला बाजार में विद्युत कैंप का आयोजन किया जाएगा।