मीरजापुर(उत्तरप्रदेश)। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नटवा में नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह और सिटी ब्लॉक प्रमुख पुष्प कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि पुलिस बूथ शुरू होने से स्थानीय लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी और छोटी-छोटी शिकायतों के लिए थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में नियमित गश्त कर अपराधों पर नजर रखेंगे।
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को घर के पास ही सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नटवा क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस बूथ की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने पुलिस बूथ खुलने पर खुशी जताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
मंजय वर्मा की रिपोर्ट






