बैढ़न(सिंगरौली)। कन्या महाविद्यालय बैढ़न के प्रांगण में 04 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय महाविद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कड़े मुकाबलों के बाद श्री साईं शैल मंगलम कॉलेज सिंगरौली ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कन्या महाविद्यालय बैढ़न दूसरे और कन्या महाविद्यालय सिंगरौली तीसरे स्थान पर रहा।
• तीन खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्री साईं शैल मंगलम कॉलेज की अनुष्का चौर्या, प्रीति सिंह और सोनम साकेत का आगामी प्रतियोगिता के लिए जिला टीम में चयन किया गया। महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव एवं प्राचार्य संजीव कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही टीम कोच अरविन्द बैस और मैनेजर दिनेश श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं दी गईं।
रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव






