Breaking News
खबरें पढ़ें
एनटीपीसी रिहंद की प्रतियोगिताओं में 108 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 40 विजेता सम्मानित || नटवा में खुला नया पुलिस बूथ: अब घर के पास मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता || बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक सोच का दिखा शानदार प्रदर्शन, शतरंज प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने मारी बाजी || सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || ‘जुल्मों की शमशीर उर्फ फर्ज यारी’ के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक || जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शैल मंगलम कॉलेज का दबदबा || शतरंज प्रतियोगिता में अनमोल सिंह कुशवाहा ने मारी बाजी || आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा सोन अर्थ, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद, मुख्य यजमान ने सहयोगियों के प्रति जताया आभार


बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम सभा डोडहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। समापन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। सात दिनों तक कथावाचक पंडित नंदकिशोर पांडेय ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया।

समापन अवसर पर मुख्य यजमान रुद्र देव दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी ने कथावाचक सहित अतिथियों का सम्मान किया और आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष, प्रदीप, शशि, सीमा, ज्योति और निधि का विशेष योगदान रहा। भंडारे में रामजी द्विवेदी, ग्राम प्रधान केपी पाल, गणेश शर्मा, रामरतन, भोलानाथ दुबे, शिवकांति दुबे सहित हजारों श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय भक्त उपस्थित रहे।



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top