चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के रेडिया चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोटिया अदलगंज निवासी करीब 35 वर्षीय सूर्यकांत बाइक से बस कटवा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सूर्यकांत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
• पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने दूसरे चालक की मदद से दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






